{"_id":"57af57bf4f1c1bc330ee452a","slug":"home-of-the-accused-by-the-police-notice-pasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चिपकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चिपकाया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार चल रहे डबल मर्डर के एक आरोपी के घर पुलिस ने कोर्ट आदेश पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस को देख आरोपी के घर वाले भूमिगत हो गए। इसके अलावा बलिया जिले के दो आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
स्वामी देवानंद इंटर मीडिएट कॉलेज मठ लार के पूर्व प्रधानाचार्य रामजी सिंह और असलहाधारी इनके भाई विजय बहादुर सिंह 19 दिसंबर वर्ष 2015 को एक ही बाइक से बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। अभी दोनों रेवली ढ़ाला के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। दिनदहाड़े दोनों भाइयों की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले में विजय बहादुर सिंह की पत्नी बिंदू देवी की तहरीर पर केस दर्ज किया। विवेचना में पुलिस ने कई लोगों का नाम निकाल दिया।
पुलिस इस मामले में सिवान के पचबेनिया निवासी शूटर सचितानंद पांडेय, मिश्रौली के ब्यास मिश्र, बनकटा थाना क्षेत्र के जंजरिया गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ जड़ी, प्रभाकर मिश्र, बलिया जिले के कृष्णकांत उपाध्याय और शिक्षक गजेन्द्र चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी भी बलिया जिले की पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी राजश्री और साला अरूण व सिवान के दरौली गांव निवासी संजय ओझा फरार चल रहा है। लार पुलिस ने संजय ओझा के घर कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा किया। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि डबल मर्डर में संजय भी आरोपी है जो काफी दिनों से फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर इसके घर नोटिस चस्पा की गई है।