युवती के हाथ-पैर बांधकर टेंपो चालक ने रेप किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर से दवा लेकर भाटपाररानी जा रही युवती को अकेला पाकर टेंपो चालक सुनसान जगह ले गया और हाथ-पांव बांधकर दुराचार किया।
मनमानी करने के बाद टेंपो चालक युवती को बंधी हुई स्थिति में बांध के किनारे छोड़कर भाग गया। सुबह उस इलाके में टहलने पहुंचे लोगों ने युवती को मदद दी और मामला पुलिस तक पहुंचा।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अनहोनी का शिकार हुई युवती बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह सोमवार को अपनी दवा लेने सलेमपुर आई थी।
शाम पांच बजे वापसी करते समय उसका इरादा भाटपाररानी में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने का बना। इसके लिए उसने हरैया स्थित टेंपो स्टैंड से टेंपो पकड़ा।
युवती के मुताबिक टेंपो में पहले से बैठी अन्य महिला नदावरघाट पुल के पास उतर गई। अकेली सवारी के तौर पर युवती को लेकर चालक अपना टेंपो छोटी गंडक के किनारे बांध की तरफ ले गया।
युवती कुछ समझ पाती इससे पहले सुनसान जगह पर टेंपो रोका और हाथ-पांव बांधकर उसके साथ मनमानी की। रात में बांध के किनारे उसे छोड़कर मय टेंपो भाग गया।
मंगलवार सुबह उस इलाके में टहलने पहुंचे लोगों ने उसे खोला और मामला पुलिस की जानकारी तक पहुंचा।
इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया है। युवती से टेंपो स्टैंड पर चालकों के बीच आरोपी की शिनाख्त कराई गई।
इसके बाद मंटू नामक चालक को पुलिस ने उसे मझौलीराज नगर से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।