{"_id":"573dee654f1c1bfd57ac7326","slug":"girlfriend-went-to-meet-the-young-man-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई की
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 19 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी की एक महिला से दिल लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। बुधवार की रात महिला से मिलने पहुंचे युवक की धुनाई कर दी गई। इस दौरान मारपीट में महिला का पति भी घायल हो गया। दोनों का इलाज सीएचसी पर चला। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव निवासी एक युवक की रिश्तेदारी रेवली गांव में है। जहां युवक अक्सर आया-जाया करता हैं। गांववालों की मानें तो रिश्तेदारी की एक महिला से उसकी नजदीकियां हो गईं। बुधवार को वह रिश्तेदारी रेवली पहुंचा। वह महिला से बातचीत कर रहा था। तभी महिला का पति घर पर पहुंचा। चर्चा है कि दोनो को एक साथ देखकर महिला का पति आगबबूला हो गया। उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पिटाई से महिला का पति भी घायल हो गया। सुबह गांववालों ने युवक को सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।
पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक ने भी तहरीर देकर महिला पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि महिला ने उसे फोन कर बुलाया था। जब वह गांव आया तो उसकी पिटाई की गई। इस बाबत एसओ ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। युवक की तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।