{"_id":"5d0a7ad88ebc3e061500885f","slug":"general-merchant-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यवसायी ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किराना व्यवसायी ने फंदे से लटककर दे दी जान
Wed, 19 Jun 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। स्थानीय कस्बे में एक किराना व्यवसायी ने बुुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के मूल निवासी रामविलास कुशवाहा वर्षों पहले तरकुलवा के पखन टोला में मकान बनवा कर परिवार सहित रहते हैं। उनके तीन बेटों में घनश्याम कुशवाहा बीच के थे। तीनों भाई कस्बे में ही अपना-अपना व्यवसाय करते हैं। घनश्याम किराना की दुकान चलाते थे। कुछ दिनों से घर के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद होने लगा। मंगलवार की रात वह दरवाजा बंद कर घर में सोए थे। बुधवार की दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो भाइयों ने फाटक तोड़ा। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। घनश्याम गमछा गले में बांधकर छत की कुंडी से लटक रहे थे। यह देखकर परिवारवाले चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार और चौराहे के लोगों ने उन्हें नीचे उतारा। सूचना पर एसओ जीतेंद्र तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
एक सप्ताह पूर्व बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी
तरकुलवा। घनश्याम कुशवाहा की शादी कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के सुमही गांव निवासी संध्या से 12 साल पहले हुई। दोनों के बेटे आदित्य और आर्यन हैं। पत्नी संध्या एक सप्ताह पूर्व बच्चों को लेकर मायके गई। घनश्याम घर पर अकेले थे। सूचना पर पहुंची पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनका कहना था कि अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा, किसके सहारे वह जिंदगी गुजारेगी। मोहल्लेवासी ढांढस बधाने में जुटे हुए थे।