{"_id":"5cbb6af7bdec22146c2259ff","slug":"gangrape-in-gauribazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गौरीबाजार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 21 Apr 2019 12:24 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के पास एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ ही प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। युवती के परिवारवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती और युवक के बीच वर्षों से प्रेम-संबंध चल रहा है। दोनों सजातीय हैं। एक साल पहले 20 वर्षीय युवती की शादी कहीं और हो गई, लेकिन तीन महीने में ही संबंध विच्छेद हो गया। इससे युवती मायके में आकर रहने लगी। प्रयागराज में सिविल परीक्षाओं की तैयारी में लगे प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर वह शुक्रवार की रात घर से निकली। दोनों गौरीबाजार स्टेशन के बाहर चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने दोनों से स्टेशन पर जाकर बैठने की बात कही। दोनों स्टेशन पर पहुंच गए। इसी बीच दुकानदार पहुंचा और युवक को बुलाकर दुकान पर लाया। उधर, अकेली युवती को कस्बे के रहने वाले तीन युवक उठा लाए। चाय की दुकान और स्टेशन के बीच स्थित खाली मकान में बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। प्रेमी युवक स्टेशन पर पहुंचा तो प्रेमिका नहीं मिली। इसके बाद वह परेशान होकर खोजने लगा। इस बीच युवती भागते हुए दुकान पर पहुंची और सूचना अपने घर वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित युवती के परिवारवालों ने तहरीर दी है। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।