{"_id":"583879f84f1c1b8e4d13bcdd","slug":"four-wheelers-fell-into-the-ditch-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा चार पहिया वाहन, नौ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरा चार पहिया वाहन, नौ जख्मी
देवरिया
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सड़क हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर (देवरिया)। वाहन का टायर ब्लॉस्ट करने से अनियंत्रित हुई गाड़ी दस फिट खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में दाखिल कराया गया।
जहां चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर दीनापार गांव के पास हुई। घायल आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह लुअठही गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। आजमगढ़ के जीयनपुर गांव के बुद्धु की रिश्तेदारी क्षेत्र के लुअठही गांव में है। जहां एक महिला का शुक्रवार की सुबह मृत्यु हो गई।
बुद्धु अपने पूरे परिवार को लेकर लुअठही के लिए निकले। दीनापार गांव के पास चार पहिया वाहन का पिछला टायर ब्लॉस्ट कर गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क से करीब दस फिट नीचे गहराई में जा गिरी। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार से लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
गाड़ी में सवार जीयनपुर की विमल, बुद्धु, चिंता, फूलमती, रसुद्दीन, मऊ के घोसी निवासी फुतुल, मुबारकपुर की शारदा और चालक घायल हो गए। घायलों में शारदा, रसुद्दीन, फुतुल और फूलमती को सीने में गंभीर चोट लगी है। चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।