फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four robbers arrested with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2016 10:29 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 02 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four robbers arrested with stolen bike
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की बाइक, नकदी और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि रविवार की रात भुजौली की रहने वाली शिक्षिका सत्या सिंह हनुमान मंदिर गई थी। रात नौ बजे के करीब बाइक सवार दो युवक ने मोबाइल का पर्स लूट दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लूट के मामले में चिरैया ढाले के पास से अबूबकरनगर निवासी नसीर और संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की बात को स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके पास से महिला का पर्स, नकदी, मोबाइल और घटना में प्रयोग होने वाली लूट की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुंदर प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं 26 जुलाई को सोनूघाट निवासी रोहित मल्ल ने थाने में तहरीर दी थी कि महेंद्रा एजेंसी के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल और नकदी लूट लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जेल चौकी प्रभारी संतोष सिंह यादव ने सोनूघाट के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। भोर में बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उन्होंने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान फुलवरिया लच्छी निवासी मंटू तिवारी और चंदौली गांव निवासी जुगनू पांडेय के रुप में हुई। पड़ताल में दोनों के पास से चोरी की बाइक, लूट का मोबाइल और नकदी बरामद हुआ। उन्होंने लूट की घटना को स्वीकार कर लिया। चारों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि चारों लुटेरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed