फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Found the body of a roadside shop

सड़क किनारे दुकानदार का शव मिला

Thu, 07 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 07 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

भलुअनी पकड़ी बाजार मार्ग स्थित नईखास गांव के समीप सड़क के किनारे एक दुकानदार की लाश मिली। वह देवरिया से दुकान का सामान खरीद कर बाइक से बुधवार की रात करीब दस बजे घर को लौट रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने बाइक के नीचे युवक का शव दबा हुआ देखा। 

मृतक बरडीहादल गांव का रहने वाला है। वह भलुअनी थाना के टेकुआ चौराहे पर ताला, चाबी की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया।

घर वालों के अनुसार बुधवार की शाम त्रिभुवन विश्वकर्मा (45) दुकान बंद कर देवरिया सामान खरीदने चला गया। रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो लोगों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। 

उसकी ससुराल रास्ते में शनीघाट फुलवरिया गांव में पड़ती है। उसके ससुराल फोन करने पर पता चला कि वह कुछ देर पहले वहां से खाकर निकला है। 

पूरी रात इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोग तलाश करने लगे। भलुअनी थाना के नईखास गांव के करीब सड़क से करीब दस मीटर दूर उसकी लाश मिली।

 मृतक के ऊपर उसकी बाइक पड़ी थी। उसके शरीर पर हल्के खरोच के निशान मिले। 

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी कलावती, बेटे नरेंद्र, जसंवत और बेटी नित्या का रो रोकर बुरा हाल था।

 घटना को लेकर घर वाले कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। भलुअनी थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि मौत के कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed