फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flirting with the two sides moved stones

छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Tue, 24 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर मारपीट की एक घटना के बाद दो गांव के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले।

 इसमें दोनों पक्ष के आठ लोगों को चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल तीन का सीएचसी पर इलाज कराया गया। अन्य घायलों का निजी चिकित्सकों के यहां इलाज हुआ। 

विवाद की वजह एक दिन पूर्व युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना बताया जा रहा है।

भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव की रहने वाली एक युवती के साथ पुतरी गांव के युवकों ने एक दिन पूर्व छेड़खानी की थी।

 युवती की शिकायत पर भरौली गांव के कुछ युवकों ने इसका विरोध किया और इसको लेकर पुतरी के युवकों से विवाद हो गया। मंगलवार को भरौली गांव के रामसरीखन राजभर और इसके परिवार के दो युवक खेत में काम कर रहे थे। 

पुतरी गांव के गोलबंद होकर युवक खेत में पहुंचे और रामसरीखन की पिटाई करने लगे। यह देख भरौली गांव के लोग भी पहुंच गए। 

इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले। इसमें भरौली गांव के रामसरीखन, प्रमोद और छोटू को गंभीर चोटें आई है।

 इसके अलावा करीब आठ लोगों के और घायल होने की सूचना है। जिनका इलाज निजी डॉक्टर के यहां हुआ है। इसको लेकर दोनों गांव के बीच तनाव बरकरार है।

 रामसरीखन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत भटनी एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed