फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire in election dispute, two injured

चुनावी रंजिश में चली गोली, दो घायल

Sat, 24 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भाटपाररानी
अमर उजाला ब्यूरो/भाटपाररानी Updated Sat, 24 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुईचवर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।
इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई।
इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बारह लोगों पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कुईचवर मे इंद्रेश सिंह और ढुनमुन यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
उस रात भी दोनों पक्ष गांव में भिड़ गए थे। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।
बताते हैं कि इसी विवाद में एक पक्ष के लोग लाठी, डंडे व असलहों के साथ ढुनमुन यादव के दरवाजे पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे।
इस दौरान फायरिंग में 21 वर्षीय बृजेश यादव और 23 वर्षीय मिथिलेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हुए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने ढुनमुन यादव की तहरीर पर इंद्रेश सिंह, राकेश सिंह सहित बारह लोगों पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि 12 लोगों पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed