फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Filed on company operators and employees

कंपनी संचालक और कर्मचारियों पर केस दर्ज

Fri, 17 Mar 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 17 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Filed on company operators and employees
अपराध - फोटो : अमर उजाला
देवरिया । विदेश भेजने के लिए धोखाधड़ी करने वाले एटलस कंपनी संचालकों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार को कुछ युवकों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि चार दिन पहले दबिश के दौरान पुलिस ने 18 लाख रुपये बरामद किया था। उसका कहीं भी उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाली, पुरवा चौराहे पर एटलस वर्ल्ड नामक कंपनी खोल कर कुछ लोग बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम करते थे। कंपनी का संचालन दिल्ली में  रहने वाले सुभाष, हिमांशु, विकास और ओंकार के हाथ में था। पुरवा कार्यालय पर उन्होंने दो युवती सहित छह से अधिक का स्टॉफ रखा था। करीब 500 से अधिक युवकों ने विदेश जाने के नाम पर 60 हजार नकद, मेडिकल का 4500 रुपये जमा किया था लेकिन कोई विदेश नहीं जा पाया। ठगी का अहसास होने पर युवकों ने पुरवा कार्यालय में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा लेकर पीड़ित कोतवाली पहुंचे और ठगी की जानकारी दी। जांच के नाम पर पुलिस ने खेल किया। मंगलवार को पुरवा में युवकों ने हंगामा किया। शुक्रवार को कचहरी में। सैकड़ों युवक कार्रवाई के लिए अड़े थे। करीब 50 से अधिक लोगों ने ठगी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने भुलौजी निवासी हरेंद्र सिंह की तहरीर पर कंपनी के संचालकों के अलावा मनीषा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। बेरोजगार युवकों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed