फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Females suspect of murder

युवती की मिली लाश हत्या की आशंका

Sat, 18 Mar 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Females suspect of murder
भागलपुर पुल के नीचे युवती की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर। पुल के नीचे एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी। हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मईल थाना के भागलपुर पक्का पुल के नीचे रेत में 19 वर्षीय युवती की लाश लोगों ने शनिवार को देखी।
विज्ञापन


युवती के शरीर के कई हिस्सों पर हल्दी का लेप लगा था लेकिन चोट के निशान नहीं थे। जानकारी मिलते ही मौके पर कई गांवों के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।
विज्ञापन


ऐसा पुलिस का भी मानना है। पुलिस पड़ोसी जिला बलिया के उभांव थाने की पुलिस से भी शव की पहचान के लिए संपर्क किया। मईल एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। पस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं दूसरी लार के मेहरौनाघाट में विशुनपुरा गांव की 21 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गई। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज  किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed