फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   elderly shot

संदिग्ध हाल में बुजुर्ग को गोली लगी

Sun, 17 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 17 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 elderly shot
संदिग्ध हाल में बुजुर्ग को गोली लगी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
बिहार सीमा पर स्थित बनकटा के ग्राम ऐंठी में बुजुर्ग को संदिग्ध हाल में गोली लग गई। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए भाटपाररानी पीएचसी पर लाए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम एेंठी में प्राथमिक विद्यालय पर पूर्व सूचना के आधार पर रविवार को पात्र गृहस्थी के सत्यापन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कार्डाें के सत्यापन को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान बैठक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बैठक में भाग लेने गांव के 70 वर्षीय वृद्ध नागाराम भी गए थे। दोपहर 12:30 बजे पर वह शौच कर घर जा रहे थे। उसी समय गांव के सियाराम चौहान के घर के खिड़की के रास्ते चली गोली से वह घायल हो गए। नागाराम हरिजन की पीठ में कई छर्रे लगे। इससे वह घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


परिवारवालों की सूचना पर बनकटा थानाध्यक्ष विजय नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचवाया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। जबकि घायल वृद्ध ने बताया कि सियाराम चौहान के घर से चली गोली के छर्रे से वह घायल हो गए। उनकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed