{"_id":"589df5414f1c1b865237c20f","slug":"eight-candidates-file-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल
देवरिया
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना से सपा प्रत्याशी गजाला लारी के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शुक्रवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सपा की एक, पीस पार्टी के तीन के अलावा दो निर्दल प्रत्याशी शामिल हैं। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। सलेमपुर और बरहज से नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नामांकन पत्र दाखिला के चौथे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के आने का सिलसिला 11.30 बजे से शुरू हुआ।
दो बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर दिया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का हुजूम दिखा जबकि निर्दलियों के साथ पारिवारिक लोग रहे। देवरिया से पीस पार्टी के आनंद श्रीवास्तव सोनू, मोडरेट पार्टी से राजू और मन्नू तिवारी, रुद्रपुर विधानसभा से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कौशल पांडेय और भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी की कुंजावती, पथरदेवा से पीस पार्टी से हारुन अली, रामपुर कारखाना से सपा से फसीहा मंजर गजाला लारी, भाटपाररानी से दयानंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा रुद्रपुर में 10, सलेमपुर, भाटपाररानी और पथरदेवा में तीन-तीन, रामपुर कारखाना और बरहज में एक-एक नामांकन पत्र खरीदे गए।