फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drunken worker at the hospital chaos

नशे में धुत कर्मचारी ने अस्पताल में हंगामा किया

Sun, 17 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 17 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Drunken worker at the hospital chaos
नशे में धुत कर्मचारी ने अस्पताल में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लार सीएचसी में रविवार को नशे में धुत एक कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी में आए रोगियों को इससे जहां परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं डॉक्टर और फार्मासिस्ट को भी दिक्कत हुई। बाद में लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल से बाहर किया।
विज्ञापन


लार सीएचसी पर तैनात एक कर्मचारी दोपहर में अस्पताल पर पहुंचा। लोगों का आरोप है कि वह शराब के नशे में था और इमरजेंसी में इलाज कराने आए रोगियों से बदसलूकी करने लगा। इसको लेकर रोगियों के साथ में आए लोगों से कहासुनी भी हुई। डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने उनको भी भला बुरा कहा। इसकी वजह से अस्पताल में आए लोगों को एक घंटे तक परेशान होना पड़ा। बाद में लोगों ने नशेड़ी कर्मचारी को अस्पताल से धक्का देकर बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल का माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन


लोगों की मानें तो यह कर्मचारी अक्सर नशे में रहता है और कर्मचारियों के अलावा इलाज कराने आने वाले लोगों से उलझता रहता है। इस बाबत अधीक्षक डा. बीबी सिंह ने बताया कि कर्मचारी के इस रवैये की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed