{"_id":"585d5e5f4f1c1bf248e3b8a9","slug":"drunk-woman-village-head-beaten-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पति ने महिला ग्राम प्रधान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में पति ने महिला ग्राम प्रधान को पीटा
देवरिया
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नशे में पति ने प्रधान पत्नी की पिटाई कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी काफी देर तक तांडव करता रहा। गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट का कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। महिला प्रधान के भाई ने घटना सूचना कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर बाद पीड़ित की मदद में पुलिस पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। महिला प्रधान के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कसया बाइपास स्थित एक गांव की महिला ग्राम प्रधान गुरुवार की रात साढ़े दस बजे के करीब परिवार वालों के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे महिला प्रधान के पति ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को लाठी से पीटने लगा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। आरोप है कि उसने गांववालों को धमकाना शुरू कर दिया। विवाद की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।
इसी बीच महिला ने बरहज मायके वालों को घटना की जानकारी दी। महिला के भाई की सूचना पर कोतवाली की पीसीआर रात 11 बजे के करीब पहुंची। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
गांववालों का कहना है कि आरोपी अक्सर महिला प्रधान के साथ मारपीट करता है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।