फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   driver was died in road accident

बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sun, 01 Jul 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
driver was died in road accident
harishchandra - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के कतरवा गांव के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर से ईंट लदी ट्रॉली लेकर जा रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

टीकमपार गांव निवासी हरिश्चंद्र (45) बरईपार स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। रविवार दोपहर वह ईंट से लदी ट्रॉली लेकर भट्ठे से बलुअन गांव के लिए निकला। ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से जा रही थी। कतरवा गांव के पास अचानक चालक ने ब्रेक लगाया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाला हैच निकल गया। ट्रॉली जस की तस खड़ी रही, मगर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। उसमें दबने से हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत से चालक का शव बाहर निकाला गया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed