{"_id":"58fb90534f1c1b230d8b4fb9","slug":"diver-engaged-in-search-of-submerged-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे हुए युवकों की तलाश में जुटे रहे गोताखोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबे हुए युवकों की तलाश में जुटे रहे गोताखोर
देवरिया
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बरहज के कटइलवा मुक्तिपथ पर युवकोंे को तलाशती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। शुक्रवार को सरयू नदी तीन घरों के लिए अभिशाप बन गई। दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पहुंची पुलिस को देख नदी में एक युवक कूद गया था। वहीं देवरिया से दाह संस्कार में शामिल होने आए दो युवक स्नान के दौरान डूब गए थे। 36 घंटे बाद भी तीनों युवकों का सुराग नहीं लग सका है। पीएसी के गोताखोर और चार थानों की पुलिस तलाश में जुटी हैं। मॉनीटरिंग एसडीएम कर रहे हैं।
दियारा क्षेत्र को कच्ची का गढ़ माना जाता है। यहां की बनी कच्ची शराब देवरिया सहित गैर जनपदों को भेजी जाती है। लोगों का कहना है कि विशुनपुर और परसियां देवार सहित आधा दर्जन टोलों पर कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हैं। इस कारोबार में सफेदपोश और पुलिस की सहभागिता होना बताई जाती है। सरयू नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश में एक स्टीमर पीएसी के आठ गोताखोर तलाश कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रजराज सिंह ने कहा कि युवकों की तलाश जारी है।
रही बात विशुनपुर देवार की तो कच्ची शराब के कारोबारियों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, सरयू में अलग-अलग स्थानों पर डूबे युवकों का अब तक सुराग नहीं लगने पर उनके परिजन अपनों की तलाश में सरयू नदी के किनारे भटक रहे हैं। प्रशासन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। तीनों युवकों के नदी में गुम होने से बड़हरा, विशुनपुर देवार और रामनाथ देवरिया में मातम पसरा हुआ है।