{"_id":"5b22b0bb4f1c1bf67a8b5391","slug":"died-woman-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद नवजात बच्चे के साथ कोतवाली पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। आक्रोशित परिवारवालों ने अस्पताल और कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
कुशीनगर, हाटा कोतवाली के पैकौली गांव निवासी नजमा खातून 32 पत्नी जियाउल हक अंसारी गर्भवती थी। पति विदेश में रहते हैं। इसकारण नजमा मायके बघौचघाट थानाक्षेत्र के बनरही गांव आ गई। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। मां ऐमुन्निशा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। आरोप है कि यहां सामान्य प्रसव की बात कह चिकित्सक उपचार करते रहे। रात को स्थिति गंभीर बताकर न्यू कॉलोनी के निजी अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने रात में ही उसका ऑपरेशन किया। उसने बेटे को जन्म दिया। इलाज के दौरान नजमा खातून की तबीयत बिगड़ने लगी। भोर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।
चिकित्सक और अन्य लोग फरार हो गए। परिवारवालों ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पकड़े गए तीनों को कोतवाली लाया गया। परिवारवालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मृतका की मां ऐमुन्निशा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निजी अस्पताल के चिकित्सक ज्ञानेश्वर मिश्र और विद्यावती देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हुई है। बच्चा सुरक्षित है। डॉक्टर समेत दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।