{"_id":"5825fdd74f1c1b342fb3a989","slug":"demolition-in-the-accident-after-the-death-of-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद तोड़फोड़
देवरिया
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
अहिल्यापुर में हादसे के बाद बस की नीचे दबी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। अनुबंधित बस और पिकअप की टक्कर के बाद अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई। नाराज लोगों ने पिकअप चालक के खलासी को पकड़ लिया। उसे रस्सी से बांधकर पीटा और जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक देवरिया-सलेमपुर मार्ग जाम रहा। सीओ-एसओ ने भीड़ से बात कर मामले को शांत करा दिया।
घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की है। सलेमपुर से अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। खुखुंदू-मुंडेरा चौराहे के पास टर्न पर पहुंची थी, तभी सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। बस अनियंत्रित हो गई। सड़क पार कर रहे मुंडेरा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी मुंशी मल्ल बस की चपेट में आकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बस और पिकअप को घेर लिया। दोनों गाड़ी के चालक भाग गए लेकिन पिकअप का खलासी पिपराइच, सोनबरसा निवासी महाजन गुप्ता पकड़ लिया गया। नाराज लोगों ने उसे खंभे में रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देवरिया अस्पताल ले जाते समय मुंशी मल्ल की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे लोग उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद सीओ, एसओ मौके पर पहुंचे। थानेदार ने बंधक बनाए गए खलासी को रस्सी से छुटाया। नाराज लोगों ने बस और पिकअप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
दोनों गाड़ियों के शीशे जमीन पर बिखर गए। भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। थानेदार ने मशक्कत कर भीड़ को काबू में किया। हादसे के बाद पिकअप और बस को थाने ले जाया गया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।