फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demanded money for kidnaped child

अपह्रत बच्चे के परिजनों से मांगी गई फिरौती

Sat, 16 Apr 2016 11:15 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 16 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
demanded money for kidnaped child
अपहरण् - फोटो : anoop tiwari
देव‌िररिया के बघौचघाट में तरकुलवा के बोलबम चौराहे से संदिग्ध हाल में गायब बच्चे का अपहरण हुआ है। बदमाशों ने बच्चे के घरवालों से फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने मैसेज भेजकर पुलिस को सूचना देने पर परिणाम अच्छा नहीं होने की चेतावनी दे रखी है। बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को सेंट्रल चौकी पर सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गोपालगंज, विजयीपुर थानाक्षेत्र के मटियरी गांव निवासी एहसान कु वैत में काम करते हैं। उनकी ससुराल तरकुलवा, बंजरिया, पोखरभिंडा निवासी समील हसन के घर है। समील हसन की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

एहसान की पत्नी अख्तरी खातून बेटे साद अहमद, सईदा खातून, शादिया खातून और सईद के साथ देवरिया में रहती हैं। कुछ दिन पहले अख्तरी खातून बच्चों के साथ मायके गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल की सुबह छह बजे अख्तरी खातून का छह वर्षीय बेटा सईद बोलबम चौराहे से घर के लिए निकला। लेकिन संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। नाना समील हसन ने बच्चे सईद के गायब होने की सूचना तरकुलवा थाने में दी। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इस बीच पुलिस मौन रहकर बच्चे के वापस आने का इंतजार करने लगी। आरोप है कि पुलिस ने परिवारवालों को सोखा, ओझा के पास भी जाने की नसीहत दी।


इसी बीच सईद के घरवालों के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आने लगा। बदमाश फिरौती की मांग करने लगे। घरवालों ने मामले की जानकारी तरकुलवा एसओ को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार लोगों को हिरासत में लिया। जो समील हसन के मकान में किराएदार हैं। पुलिस ने हरपुर, गोठा और पोखरभिंडा के दो युवकों सहित चार लोगों को पकड़ लिया है। एसओ आलोक सोनी, उप निरीक्षक श्याम लाल यादव, अजय ओझा और रमेशचंद्र मिश्र की टीम ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से सेंट्रल चौकी में पूछताछ की। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग सहमे में हैं। शक के घेरे में अपह्रत बच्चे के करीबी लोग भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed