{"_id":"584c3bfa4f1c1b243444ae55","slug":"coaching-center-recovered-60-thousand-electoral-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर से 60 हजार निर्वाचन कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर से 60 हजार निर्वाचन कार्ड बरामद
देवरिया
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
छाापा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सिंधी मिल कॉलोनी के एक कोचिंग सेंटर में फर्जी ढंग से निर्वाचन कार्ड बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 60 हजार आईडी प्रूफ के साथ पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कोचिंग सेंटर का संचालक भी शामिल है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी सिंधी मिल के एक कोचिंग सेंटर में फर्जी निर्वाचन कार्ड बनाया जाता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। शुक्रवार की देर रात को पुलिस ने सेंटर पर छापा मारा। यहां से पांच कंप्यूटर, दो लैपटॉप, निर्वाचन कार्ड बनाने वाली मशीन और पांच लोगों को पकड़ लिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने 60 हजार निर्वाचन कार्ड भी बरामद किया है। सेंटर संचालक समेत सभी से पूछताछ की जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी वोट डालने के लिए इनका उपयोग किया जा सकता था। कई सफेदपोश भी इसकी जद में आ सकते हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. अभय प्रताप सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी। पूरे मामले की जांच चल रही है। मामले में जो भी दोषी होगा केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।