फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clashes between barbarians and tribes, 9 wounded

बारातियों और घरातियों में संघर्ष, नौ जख्मी

Wed, 17 May 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 17 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Clashes between barbarians and tribes, 9 wounded
मोहरा गांव में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर हुए बवाल के बाद वाहनों को थाने में लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। बारात में आगे बैठकर आर्केस्ट्रा देखने को लेकर गोली चल गई। घराती और बराती के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। शादी किए बगैर बारात लौट गई। नाराज लोगों ने 14 बाइक, आठ चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए। लाइसेंसी बंदूक के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक के शूटर की ओर से पहली गोली चलाई गई। इससे माहौल खराब हो गए। छर्रे से घायल होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


मदनपुर, मोहरा गांव निवासी कमलेश यादव की बड़ी बेटी शीला की शादी मंगलवार को होनी थी। गोरखपुर, बड़हलगंज के दौनाडीह से बारात आई थी। दूल्हा बनकर राजेश यादव मोहरा गांव पहुंचे थे। बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा की व्यवस्था थी। द्वारपूजा के बाद बाराती, घराती भोजन करने लगे। गांव के बाहर कुछ ही दूरी पर आर्केस्ट्रा चल रहा था। गांव का एक किशोर नाच देखने पहुंचा और मंच के सामने बैठ गया। कुछ बारातियों ने उसे खाट से जमीन पर उतार किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गए। घराती और बराती पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


दोनों तरफ से ईंट पत्थर और डंडे चलने लगा। मारपीट में डॉ. चंद्रदीप सिंह, नीतीश सिंह, भानु सिंह सहित अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूल्हे का चचेरा भाई अनिल यादव, गिरिजेश, राजेश और दूल्हे का भांजा मारपीट में घायल हो गए। मारपीट में ही बारातियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड गोली चली। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि मदनपुर के संजय ने फोन कर उन्हें फायरिंग की जानकारी दी। उस समय गांव में गोली चल रही है। विवाद के बाद भगदड़ मच गया। मोहरा गांव के सैकड़ों लोगों ने पूरी बारात को घेर लिया। जैसे तैसे बाराती भागकर जान बचाए। कईयों की गाड़ी मौके पर छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदनपुर पुलिस की मौजूदगी में गांव के लोगों ने 14 बाइक, आठ चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन के जरिए सभी वाहनों को थाने ले गई। करीब 20 खोखे पुलिस ने बरामद किया। फायरिंग से यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों तरफ से लाइसेंसी असलहों को प्रयोग हुआ है। विवाद के बाद पूरे गांव में तनाव है। शादी की रस्म बीच में छोड़कर पूरी बारात लौट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी खड़े तमाशबीन बने रहे। उपद्रवियों ने मांगलिक कार्य में बांधा डाल दिया।


सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी अजय कुमार सिंह, करीब थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया। रात 12 बजे के करीब मीटिंग से लौटे नवागत पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा भी मोहरा गांव पहुंचे और विवाद के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी के निर्देेश पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को बंदूक के साथ हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed