फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chithi village had an altercation with members Rudrapuur

छितही गांव में रुद्रपुुर विधायक से नोकझोंक हुई

Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chithi village had an altercation with members Rudrapuur
विधायक अखिलेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/रामलक्षन। mरुद्रपुर में मतदान के दौरान छितही गांव के बूथ पर विधायक अखिलेश प्रताप सिंह और भाजपा के एजेंट के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान विधायक ने एजेंट को बूथ पर मौजूद रहने पर आपत्ति जताई तो उसने भी विधायक के अंदर आने पर विरोध किया।
विज्ञापन


वहीं पचरुखा गांव में भाजपा और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए। वहां मतदाताओं पर दबाव बनाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों दल के एक-एक लोगों को हिरासत में लिया गया है। विधायक अखिलेश प्रताप सिंह बूथों का जायजा लेने करीब 1.30 बजे छितही गांव में पहुंचे। वहां ग्राम प्रधान केपी सिंह भाजपा के एजेंट थे। विधायक बूथ पर पहुंचते ही केपी सिंह की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़ा किया। इस पर अभिकर्ता ने भी उनके बूथ पर पहुंचने पर आपत्ति जताई। दोनों बीच झगड़ा बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कर दिया।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर तुरंत फोर्स पहुंच गई। पचरूखा में भाजपा के समर्थक पंकज सिंह और कांग्रेस नेता के बेटे बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने विवाद करने वालों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के गाजीपुर भैसही में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में वोटरों पर दबाव बनाने को लेकर विवाद हुआ। वहीं रनिहवां में पीठासीन अधिकारी पर कुछ अभिकर्ताओं ने पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर यहां पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed