{"_id":"5730ce244f1c1b4c12919b04","slug":"chen-grabbed-eight-women-suspected-of-blowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन उड़ाने के शक में आठ महिलाओं को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन उड़ाने के शक में आठ महिलाओं को पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 09 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में परशुराम जयंती पर सोहनाग में लगे मेले में आई तीन महिलाओं के गले से चेन गायब हो गई। इससे वहां मौजूद महिलाओं में खलबली मच गई। हरकत में आई पुलिस ने मेेले में घूम रही नट जाति की आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।
परशुराम भगवान की तपोस्थली सोहनाग में अक्षय तृतीया के दिन भव्य मेेला लगता है। इसमें जिले के कोने-कोने से लोग आते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मेले में काफी भीड़ थी। इसी बीच लोहरा गांव की राजेश के परिवार की एक महिला के गले से सोने की चेन मंदिर के अंदर किसी ने उड़ा दिया। चेन चोरी के बाद महिला शोर करने लगी। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के भी गले का चेन गायब हो गई थी, जबकि मेले में पुलिस के तरफ से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। इसके जरिए मेले में घूम रही नट जाति की आठ अन्य महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर महिलाओं की पुलिस ने तलाशी भी ली। लेकिन किसी के पास से कुछ नहीं मिला। इसमें चार महिलाएं कुशीनगर के हाटा जिले की रहने वाली थीं। बाद में पुलिस ने मेले में नहीं जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि महिलाओं पर चेन काटने का आरोप था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।