फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Caught on cow slaughter stress

गोवध को लेकर पकड़ी में तनाव

Fri, 13 Jan 2017 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 13 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
  Caught on cow slaughter stress
फत्तेपुर में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। मदनपुर थाना के फत्तेपुर में गोकशी पर तनाव फैल गया। घटना बृहस्पतिवार की रात की है। शुक्रवार सुबह हियुवा नेताओं ने घटनास्थल पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन की। मदनपुर मामले में मात खाई पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



एएसपी एनके सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस गोवध के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।  पॉवर हाउस के पीछे मरवटिया राजा गांव के ओंकार चौबे की परती भूमि में बने गड्ढ़े में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोग गोवध को काट रहे थे। गोलऊथा गांव के कुछ बच्चे रात को शौच करने जा रहे थे। उन्हें देखकर गोवध करने वाले बाइक से भाग गए।
विज्ञापन


बच्चों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। गड्ढे में पैर और सिर मिला। पुलिस ने घटनास्थल से तीन बड़े चाकू, एक शर्ट, लुग्गी, रबड़ की रस्सी, दो झोले और पॉलीथिन बरामद किए। सुबह गोवध का मामला तेजी से फैलने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हियुवा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोवध का विरोध किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। घटनास्थल पर पहुंच कर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ नागेंद्र सिंह, एसडीएम घनश्याम, एनटी डॉ. संजीव दीक्षित ने गहनता से जांच की। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले में अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता और गोवधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed