फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car driver attempted to rob and kill knife

चालक को चाकू मारकर कार लूटने का प्रयास

Sun, 24 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 24 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Car driver attempted to rob and kill knife
देर शाम सर्किट हाउस के पास मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती - फोटो : amar ujala
देवरिया। लखनऊ, विकास नगर से कार बुक कराने के बाद चार बाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए निकले दो युवकों ने महुआडीह चौकी के पीछे चालक को चाकू मारकर गाड़ी लूटने की कोशिश की। चाकू लगने के बाद चालक जिगिना गांव में पहुंचा और गांववालों को घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर लुटेरे भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने गाड़ी लूट के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

सहारनपुर देववंद निवासी जफरुद्दीन कार चालक है। वह लखनऊ के विकासनगर शदाब कालोनी में रहता है। जफरुद्दीन रेडियो ट्रैक्सी में गाड़ी चलाता है। तहरीर में उसने बताया कि शाम सात बजे के करीब कंपनी की तरफ से फोन आया कि दो सवारी गोरखपुर ले जानी है।
विज्ञापन

बुकिंग कराने वाले का नाम अतुल रस्तोगी था, उसका मोबाइल नंबर भी मिला। रात एक बजे के करीब गाड़ी लेकर गोरखपुर पहुंचा तो दोनों युवकों ने कहा कि गांव दस किलोमीटर दूर पर है, वहां छोड़ दे। चालक कुछ समय नहीं पाया। गाड़ी में बैठे दोनों लुटेरे जफरुद्दीन को लेकर रामपुर कारखाना के महुआडीह पुलिस चौकी के पीछे रामपुर दुबे-जिगिनी के नहर पर ले गए। उन्होंने पीछे से कार चालक के गले में रस्सी डालकर गला कसने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने दोनों हाथ से रस्सी को पकड़ लिया। इसी दौरान लुटेरों ने चाकू से युवक के हाथ और सिर में हमला कर दिया। चालक बहादुरी के साथ लुटेरों लड़ा और गाड़ी का फाटक खोलकर नीचे उतरा इस दौरान चाबी जमीन गिर गई। घायल जफरुद्दीन चिल्लाते हुए जिगीनी गांव में पहुंचा और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।  गांववाले घटना स्थल की ओर बढ़े इसी बीच लुटेरे फरार हो गए। गंभीर हालत में चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी महुआडीह चौकी पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर गाड़ी में खून के अलावा रस्सी सहित अन्य सामान मिला। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि रस्तोगी के अलावा वह किसी को नहीं जानता है। सूत्रों की माने तो लूटपाट करने वाले आरोपी स्थानीय हैं। दोनों को चिन्हित कर लिया गया है। चालक ने लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहरीर में उसने बताया किमोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों जिगीना बाजार के अमित कुमार विश्वकर्मा और गोपालपुर के आशीष शर्मा के नाम से बात कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लखनऊ में सीसीटीवी कैमरा लगा था। दोनों लुटेरे उसकी जद में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed