फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessman beaten, one arrested

व्यवसायी को पीटा, एक गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten, one arrested
घायल मछली व्यवसायी का साथी प्रभात सिंह
बकाया रकम देने के बहाने मछली व्यवसायी को दुकानदारों ने बुलाया और उसे दौड़ाकर पीटा। इससे मछली मंडी में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा दुकानदार भाग निकला।  घायल व्यवसायी और उसके साथी का इलाज सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन


मऊ जिले के सराय लखनसी के ताजपुर मठिया गांव निवासी संजय सिंह मछली का व्यवसाय करते हैं। मझौलीराज नगर निवासी हरेंद्र साहनी और राजकुमार साहनी उनसे मछली लेकर अपनी दुकान चलाते हैं। संजय सिंह का कहना है कि मछली का 3.25 लाख रुपये दोनों दुकानदारों पर बकाया था। दुकानदारों ने कई बार कहने पर कुछ रकम वापस की। लेकिन अभी भी 1.60 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


सोमवार को संजय नगर के मछली मंडी स्थित उनकी दुकान पर गया तो दोनों दुकानदार मंगलवार को आने की बात कहे। मंगलवार को संजय सिंह, लार के बरडीहा गांव निवासी प्रभात सिंह के साथ पहुंचे। अभी वह दुकान पर जाकर खड़े हुए थे कि दोनों दुकानदार मिलकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हरेंद्र और उसके अन्य साथी भाग निकले। संजय की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में राजकुमार और हरेंद्र पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया दुकानदारों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed