फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus accident during overtake

ओवरटेक के दौरान पेड़ से टकराई बस

Fri, 24 Jun 2016 11:09 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 24 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
bus accident during overtake
हादसा - फोटो : nilambuj mishra
सलेमपुर। सवारी लेकर देवरिया से बेल्थरा बाजार जा रही अनुबंधित बस ओवरटेक के दौरान एक पेड़ से टकरा गई। बस टकराते ही इसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दस लोगों को हल्की चोटें आई हैं। यह हादसा मईल के इशारू गांव के समीप हुआ।
विज्ञापन



देवरिया डिपो की अनुबंधित बस शुक्रवार को सवारी लेकर बलिया जिले के बेल्थरा बाजार जा रही थी। बस अभी दोपहर में मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के समीप पहुंची थी कि एक चार पहिया वाहन से ओवरटेक के दौरान एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से बस टकराते ही इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह देख इशारू गांव के लोग उधर दौड़ पड़े और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार देवरिया की गुललाख और आंसमा को सिर में चोट आई है। इसके अलावा दस अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को लोगों ने भागलपुर पीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वहां से खिसक गया। लोगों ने इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताया। बस में सवार यात्रियों की बातों पर गौर करें तो चालक बस तेज गति से चला रहा था। बस में सवार कई यात्रियों ने चालक को बस धीमे चलाने को कहा। लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। संयोग ठीक था कि बस पेड़ पर जा टिकी। नहीं तो गड्ढे में पलटी होती तो कई यात्रियों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed