फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brothers killed in road accident

भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

 ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दोनों युवक बलिया जिले के रहने वाले थे और बहन के घर जा रहे थे।

 पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव निवासी विनय (23) और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र सोमवार की सुबह घर से बाइक से निकले। दोनों बहन के घर भाटपाररानी के बड़का गांव जा रहे थे। 

दिन में करीब 11 बजे मझौलीराज नगर के भगड़ा भवानी के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उसके नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे के बाद चालक और खलासी सड़क के किनारे ट्रक खड़ाकर खेत के रास्ते भाग निकले। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ नितिन कुमार सिंह और इंस्पेक्टर रामअवतार यादव मौके पर पहुंचे।

 विनय की जेब से मिले मोबाइल के जरिए घरवालों को हादसे की सूचना दी। घरवालों ने दोनों युवकों की पहचान की। पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र के पिता राधेश्याम की तहरीर पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed