फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   boy sunk during swimming with grandfather

दादा संग नदी पार कर रहा पोता डूबा

Fri, 13 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया Updated Fri, 13 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
boy sunk during swimming with grandfather
गंगा में डूबे ‌किश्‍ााोर काो ढूंढती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बरहज।  खेत से घर आने के लिए दादा के साथ तैरकर नदी पार कर रहा पोता डूब गया।  इसकी जानकारी होने पर गोताखोरों ने नदी में तलाश की। लेकिन लापता किशोर का पता नहीं चल सका। नदी में इसके डूबने से घरवालों में  कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुरेश साहनी का 13 वर्षीय बेटा इंद्रजीत साहनी नगर के एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था।  बृहस्पतिवार की शाम इंद्रजीत अपने दादा हरिहर के साथ नदी उस पार खेत में गया था। खेत में काम निपटाने के बाद दादा और पोते शाम सात बजे घर आने के लिए कटइलवा गांव के समीप सरयू नदी तैरकर पार कर रहे थे।
विज्ञापन


तैरते समय हरिहर आगे थे और इनका पोता  पीछे। इस दौरान इंद्रजीत डूब गया। नदी इस पार आने के बाद पोते को गायब देखकर दादा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और गोताखोरों के माध्यम से नदी में लापता हुए छात्र की तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुक्रवार को भी गांववालों ने जाल डालकर नदी में उसकी तलाश की। घर की महिलाएं दहाड़ें मार कर रो रही हैं। इसके पिता कर्नाटक में नौकरी करते हैं। इस बाबत एसओ ने बताया कि कोई लड़का नदी में डूबा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed