फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Booking clerk and ticket broker arrested

बुकिंग क्लर्क और टिकट दलाल गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 27 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Booking clerk and ticket broker arrested
जेल
देवरिया। तत्काल टिकट के साथ बुकिंग क्लर्क और दलाल को आरपीएफ ने टिकट काउंटर से गिरफ्तार किया। उनके पास दो तत्काल टिकट भी बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आरपीएफ जांच में जुटी है। दलालों के साथ रेलकर्मी की साठगांठ से महकमे में खलबली मच गई है। सूत्रों ने बताया कि तत्काल टिकट का खेल काफी लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने जाल बिछाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया। गुरुवार की सुबह इंस्पेक्टर ने एसआईपीएफ अबुल फरहान और कांस्टेबल दिलीप के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। दोनों पुलिसकर्मी तत्काल टिकट की लाइन में लग गए। इसी दौरान एक दलाल बुकिंग क्लर्क की मदद से तत्काल टिकट लेने में सफल हो गया। आरपीएफ टीम ने उसे दबोच लिया। दलाल की पहचान लार, पिंडी चौवमुखा निवासी लक्ष्मन वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से आम्रपाली एक्सप्रेस में छपरा-टूंडला का तत्काल एसी-थर्ड का टिकट मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने टिकट काउंटर क्लर्क गोरखपुर, बिछिया निवासी मदनमोहन पांडेय को गिरफ्तार किया। बुकिंग क्लर्क के पास भी एसी ट-ूटियर का टिकट मिला। जांच में दोनों के बीच दलाली की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed