फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bawal in phc

इलाज नहीं मिलने पर पीएचसी में तोड़फोड़

Mon, 17 Jun 2019 11:43 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
bawal in phc
पीएचसी में की गई तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
रामपुर कारखाना। देर रात मरीज को लेकर डुमरी पीएचसी पहुंचे तीमारदारों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जमकर बवाल किया। लेबर रूम, इमरजेंसी और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। स्टाफ नर्स से भी बदसलूकी का आरोप है। बाद में मरीज को जिला अस्पताल ले गए। घटना से क्षुब्ध चिकित्सकों-कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दीं। सुबह एसडीएम, सीएमओ और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बवाल करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर चिकित्सा सेवा बहाल कराई। 
विज्ञापन

डुमरी गांव निवासी चंद्रिका गोड़ (60) की तबीयत बिगड़ने पर रविवार की रात नौ बजे परिजन उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में ताला बंद था और डॉक्टर-कर्मचारी लापता थे। एक घंटे इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। स्टाफ नर्स बेबी भारती ने विरोध किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। कुछ युवक 108 एंबुलेंस के पास पहुंचे और चालक पर मरीज को देवरिया ले चलने का दबाव बनाने लगे। इन्कार पर उसकी पिटाई कर एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिए। लोगों का गुस्सा देखकर सहमे चालक ने बाद में मरीज को देवरिया पहुंचाया। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा। चिकित्सक-कर्मचारी आवासों से बाहर नहीं निकले। घटना से क्षुब्ध होकर उन्होंने दवा-उपचार ठप करते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सुबह सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ सिटी वरुण मिश्र पीएचसी पहुंचे। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया तो उनके परिवार की महिलाएं उग्र हो गईं। लोगों का आरोप है कि दिन में दो बजे अस्पताल बंद हो जाता है और फिर दूसरे दिन ही खुलता है। डॉक्टर और कर्मचारी यहां रात को रुकते नहीं हैं। मारपीट करने वालों को पहचानने से डॉक्टर और कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया। स्टाफ नर्स और प्रभारी चिकित्सक डॉ. तैयब अली, एंबुलेंस चालक राजकुमार प्रसाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात को अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारियों का लापता होना गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed