फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bank Home Guard personnel engaged in security beaten

बैंक सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवानों को पीटा

Thu, 19 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 19 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bank Home Guard personnel engaged in security beaten
बैंक गार्ड की पिटाई के बाद मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस
मदनपुर कस्बे के यूनियन बैंक पर बृहस्पतिवार को एक दर्जन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने बैंक की सुरक्षा में लगे होमगार्ड के दो जवानों को दौड़ा कर पीटा। बैंक में बवाल से अफरा तफरी मच गई। बवाल मचाने वाले युवक पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले। उपद्रवियों में एक सपा नेता का भाई बताया जा रहा है। पुलिस गार्ड को पीटने और बैंक में बवाल करने वाले युवकों को तलाश रही है। घटना दिन में एक बजे की है।
विज्ञापन


यूनियन बैंक के मदनपुर शाखा पर होमगार्ड के जवान दुर्जन यादव और जितेंद्र यादव की ड्यूटी लगी थी। दिन में करीब एक बजे एक स्थानीय सपा नेता का भाई गार्डों से उलझ गया। साइकिल खड़ा करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपने एक दर्जन साथियों को लेकर गार्ड पर हमला बोल दिया। बैंक पर पहुंचकर युवकों ने दोनों गार्डों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने गार्ड की राइफल छीनने की कोशिश की। गार्ड जान बचाकर बैंक के अंदर भागे तो उन लोगों ने बैंक के अंदर तक उन्हें दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बैंक में अफरा तफरी मच गई। रुपया निकालने आई महिलाएं चिल्लाकर भागने लगी।
विज्ञापन


उत्पाती युवकों ने बैंक कर्मचारियों को भी धमकी दी। घटना की सूचना पर मदनपुर थानाध्यक्ष के पहुंचते बैंक में बवाल कर रहे युवक फरार हो गए। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारी सहमें हुए है। इस बाबत मदनपुर एसओं ने कहा कि बैंक पर उत्पात मचाने वाले युवकों की तलाश जारी है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बैंक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed