{"_id":"5a4933f44f1c1bee6a8b6e72","slug":"ayouth-died-in-accdent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
deoria
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दुघटना में मरा युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना।
गौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मरने वाले युवक के गांव में कोहराम मच गया। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
गौरी बाजार थाना के अमारी झगा के रहने वाले सिद्धार्थ शंकर द्विवेदी गांव के मनमोहन द्विवेदी के साथ किसी काम से रामपुर कारखाना थाना के बेलवनिया में मामा के घर आए थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। गौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सिद्धार्थ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे मनमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्धार्थ के पिता मुंबई में रहते हैं। माता का नाम प्रेम लता है। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिद्धार्थ इंटर का छात्र था। मनमोहन कक्षा आठ का छात्र है। पिता सऊदी में रहते हैं। माता माया देवी है। बेटे के घायल हाने की खबर सुनकर वह बदहवास हो गईं। पुलिस ने सिद्धार्थ के नाना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।