फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Authorities arrested with the help of STF

एसटीएफ की मदद से संचालक गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2017 10:32 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 13 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Authorities arrested with the help of STF
जेल
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले कंपनी संचालक को लखनऊ एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक लाख रुपये नकद, पासपोर्ट और कार भी बरामद हुई है। पुलिस शातिर के अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जेल चौकी प्रभारी ने कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन


सुल्तानपुर मनफुलवा निवासी इंद्रमणि तिवारी स्टेशन रोड पर ए टू जेड कंपनी खोलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। करीब 73 लोगों से एक-एक लाख रुपये वसूलकर टूरिस्ट वीजा दे दिया। सऊदी अरब के लिए निकले लोग मुंबई एअरपोर्ट पर ही फंस गए। कुछ लोगों का पासपोर्ट लेकर आरोपी भाग गया। कई दिनों तक मुंबई में रहने के बाद पीड़ित जब देवरिया लौटे तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी संचालक इंद्रमणि खिलाफ कूटरचित कागज तैयार कर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की जांच जेल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजवीर सिंह यादव को मिली। पड़ताल में पुलिस के हाथ खाली है। ठगी के शिकार युवकों ने कई दिनों तक एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। करीब एक सप्ताह पहले जेल चौकी प्रभारी फोर्स के साथ लखनऊ रवाना हुआ। आरोपी लखनऊ में भी कंपनी खोलकर लोगों को विदेश भेजने का दावा कर रहा था। उप निरीक्षक राजवीर सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक विनय दिवाकर की मदद से ठगी के आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से 215 पासपोर्ट, कार और एक लाख रुपये नकद बरामद हुआ। उसके खाते पर रोक लगवा दी गई है। जिसमें 50 हजार से अधिक रुपये थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed