{"_id":"5c0427c6bdec2241522c5209","slug":"attack-on-administration-team-during-cleaning-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, होमगार्ड व लेखपाल घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, होमगार्ड व लेखपाल घायल
deoria
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर/पड़री बाजार। सलेमपुर में कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर कब्जा करने वालों ने हमला कर दिया। पथराव में लेखपाल और होमगार्ड घायल हो गए, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमले से बैकफुट पर आए प्रशासन ने करीब डेढ़ घंटे बाद भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ढहा दिया। इस दौरान पांच थानों की पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही।
जमुई गांव में फत्तेह मुहम्मद अंसारी कई वर्षों से बंजर भूमि में पक्का मकान बनाकर रह रहे थे। इस पर गांव के ही लाल साहब यादव ने अवैध कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया था। पिछले दिनों कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। जिससे डीएम अमित किशोर के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर शशिभूषण, तहसीलदार डॉ.संजीव कुमार राय, खुखुंदू पुलिस और राजस्व कर्मियों के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे जमुई गांव पहुंचे। जेसीबी लगाकर जैसे ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें होमगार्ड मनोज कुमार यादव व लेखपाल कौशलाधीश विश्वकर्मा घायल हो गए। पथराव से अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद भटनी, खामपार, भाटपार, लार थाने की पुलिस के साथ भारी संख्या में पीएसी पहुंची तो दोबारा कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया था, लेकिन बाद में कब्जा खाली करा दिया गया। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
बेघर हुआ परिवार, प्रशासन देगा पट्टा
कब्जा हटाए जाने से बेघर हुआ फत्तेह मुहम्मद का पुत्र शमशेर बिलखते हुए कह रहा था कि हम अब कहां रहेंगे। उसने अफसरों से राहत देने की मिन्नतें भी की, पर कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अफसर मौन रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भी असंतोष दिखा। इस बाबत एसडीएम शशि भूषण ने बताया कि फत्तेह मुहम्मद अंसारी को पट्टा दिया जाएगा। प्रधान देवेंद्र प्रताप यादव ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने की बात कही।