फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Atiq Ahmed reached Deoria jail

अतीक अहमद पहुंचा देवरिया जेल

Mon, 03 Apr 2017 10:13 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 03 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Atiq Ahmed reached Deoria jail
इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया कारागार पहुंचा अतीक। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया।
इलाहाबाद के फूलपुर से पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद को इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से भारी सुरक्षा के बीच सोमवार की सुबह देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अतीक के जेल में लाए जाने के साथ ही उसके समर्थक लाव-लश्कर के साथ कारागार आ पहुंचे।

यही नहीं, बाहुबली अतीक के देवरिया पहुंचते ही जेल परिसर के आसपास गहमागहमी बढ़ गई। शासन से मॉनीटरिंग होने के कारण कारागार हाई प्रोफाइल हो गया। आंतरिक सुरक्षा के साथ बाहर पीएसी का पहरा बढ़ा दिया गया। अतीक अहमद के आपराधिक रिकॉर्ड और जेल की आंतरिक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जेल प्रशासन ने उसे बैरक में अकेले रखने का इंतजाम किया है। इसके साथ ही सख्त निगरानी के लिए बैरक में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाने की तैयारी जेल प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन


रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब नैनी जेल से अतीक अहमद पुलिस की गाड़ी से देवरिया के लिए निकला। सुरक्षा में एक सीओ, तीन सब इंस्पेक्टर, 2 दीवान और 35 कांस्टेबल लगे थे। इलाहाबाद से ही अतीक के समर्थक लग्जरी गाड़ियों में पीछे हो लिए। सूत्रों ने बताया कि कई जगहों पर समर्थकों का हुजूम पूर्व सांसद की खातिरदारी में जुटा रहा। सुरक्षा में लगी पुलिस भी खामोश रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक अपने लोगों से मिलते हुए सुबह पांच बजे के करीब देवरिया जेल पहुंचा, तो उसके समर्थक भी लाव-लश्कर के साथ कारागार पहुंच गए। जिला कारागार के मुख्य गेट पर घेराबंदी कर अतीक अहमद को गाड़ी से नीचे उतारा गया और वह जेल के अंदर चला गया। मीडिया से बचते हुए उसने कहा कि नो कमेंट, रोड बहुत ख़राब है, थक गया हूं। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कारागार परिसर के अंदर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बैरक नंबर सात में अतीक को रखा गया है। दोपहर के खाने में उसे रोटी, दाल और सब्जी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed