फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   at the station Women jump from Moving train

चलती ट्रेन से स्टेशन पर कूदी महिला

Mon, 12 Oct 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 रेलवे स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन से एक महिला कूद गई। खून से लथपथ महिला को लोगों की मदद से जीआरपी के जवानों ने सीएचसी पहुंचाया।

 प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह दुर्घटना गलत ट्रेन पर चढ़ने की वजह से हुई।

बरहज थाना क्षेत्र के गड़ौना गांव निवासी संतोष और इसकी पत्नी बीरमती (30) बरहज जाने के लिए स्टेशन पर बरहजिया ट्रेन का इंतजार कर रही थी। 

सुबह करीब 8.40 बजे लखनऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। कृषक एक्सप्रेस को बरहजिया ट्रेन समझकर बीरमती ट्रेन में दाखिल हो गई।

 ट्रेन जब स्टेशन से खुल गई तो महिला को मालूम हुआ कि यह बरहजिया नहीं कृषक एक्सप्रेस है। इससे महिला घबरा गई और चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद गई। 

इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अन्य यात्रियों के सहयोग से जीआरपी जवानों ने सीएचसी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि बरहजिया ट्रेन समझकर कृषक एक्सप्रेस ट्रेन में महिला दाखिल हो गई थी। जानकारी होने पर वह चलती ट्रेन से उतरने लगी। इससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed