{"_id":"57e4193c4f1c1bf840a82a6e","slug":"anganwadi-workers-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रेप की कोशिश
देवरिया
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। आरोप में गांव के पूर्व प्रधान है। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की। उसका आरोप था कि पूर्व प्रधान थाने में अक्सर बैठता है। मामला दो सप्ताह पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पूर्व प्रधान उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था।
छह सितंबर की रात आठ बजे के करीब पथरदेवा से घर लौट रही थी। जीप से जेपी चौराहे पर उतरकर गांव की तरफ पैदल जा रही थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान गंदी नीयत से जबरदस्ती करने लगा। शरीर के कपड़े फट गए और चोटें आई। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। अगले दिन महिला जब थाने में फरियाद लेकर पहुंची तो आरोपी थाने में मौजूद था।
पुलिसकर्मियों के साथ पूर्व प्रधान को देख महिला डर गई। उसने मामले की शिकायत एसपी मोहम्मद इमरान से की। दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया। बघौचघाट पुलिस सिर्फ जांच की बात कहकर मामले को टाल रही है। तहरीर पड़ने के बाद गांव में गोलबंदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि महिला एसपी के पास गई थी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं महिला ने पुलिस ने मिलीभगत का आरोप लगाया है।