{"_id":"57bb36c54f1c1b9663d4ff48","slug":"and-traders-in-kotwali-police-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में व्यापारियों और पुलिस में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में व्यापारियों और पुलिस में झड़प
देवरिया
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
नाराज व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पुलिस की ढिलाई से बदमाशों का दखल नगर में बढ़ गया है। नगर के सराफा की दुकान में हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे नाराज व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस पर व्यापारियों ने बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूर्व में दुकानदारों से मांगी गई रंगदारी मांगने और धमकी देने के एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं करने की बात कही।
इसके बाद व्यापारियों ने एसडीएम को मांगपत्र दिया। मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया। मुरली मनोहर मंदिर के समीप गली में दिमागीलाल वर्मा की दुकान पर बाइक सवार तीन युवक रविवार की शाम करीब सात बजे पहुंचे। दुकान में बैठकर सोने का जेवर देख रहे लुटेरे लेकर चंपत हो गए। दुकानदार के शोर करने पर लोगों की भीड़ जुुट गई। लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए।
नगर में हुई ऐसी वारदात से अन्य दुकानदार सहम गए। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रही है। चाहकर भी पुलिस बदमाशों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। इससे नाराज व्यापारी सोमवार को दोपहर में प्रदेश करते हुए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में मौजूद एसआई और व्यापारियों के बीच पूर्व में दुकानदारों के साथ हुई घटना का पर्दाफाश नहीं करने को लेकर तकरार हुआ। इसके अलावा हिंदूवादी नेता संतोष दुबे ने पुलिस पर बदमाशों को शह देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसको लेकर पुलिस और नेता के बीच झड़प भी हुआ। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभूदयाल गुप्त, सर्राफा मंडल अध्यक्ष रामानंद वर्मा, विनोद ठठेरा, संतोष वर्मा, सोनू वर्मा, सुरेशचंद्र गुप्ता, विकास वर्मा, विष्णु वर्मा, प्रिंस वर्मा, अशोक वर्मा, संपूर्णानंद वर्मा, अमित वर्मा, पवन, अजय आदि मौजूद रहे।