फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agirl student mixed poison in mid day meal

आठवीं की छात्रा ने मिड-डे मील में मिलाया जहर

Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
deoria
deoria Updated Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
 agirl student mixed poison in mid day meal
मिलाया गया जहर। - फोटो : amar ujala
भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा ब्लॉक के बौलिया पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आठवीं की छात्रा ने मिड-डे मील की दाल में विषाक्त पदार्थ मिला दिया। दाल का रंग बदलने और दुर्गंध आने पर रसोइया को शक हुआ तो रसोई में मौजूद छात्रा हाथ धोकर भागने लगी। उसके हाथ से भी वैसी ही दुर्गंध आ रही थी। स्कूल के करीब 15 बच्चे भोजन करने को बाकी थे। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले स्कूल में बच्चों के बीच हुई मारपीट के दौरान छात्रा के छोटे भाई की मौत हो गई थी। वह इससे क्षुब्ध थी। आशंका जताई जा रही है कि भाई की मौत का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बौलिया पांडेय गांव में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित है। दोनों विद्यालय का मिड-डे मील संयुक्त रूप से बनता है। मंगलवार को प्राथमिक के 58 और पूर्व माध्यमिक के 109 बच्चों के लिए चावल और सब्जी युक्त दाल बनाई गई थी। मध्यावकाश में अधिकांश बच्चे भोजन कर खेलकूद में व्यस्त थे। बाकी 15 बच्चे मिड-डे मील के लिए कतार में बैठे थे। उन्हें चावल परोस दिया गया था। इसी बीच कक्षा-8 की एक छात्रा रसोई में ही भोजन करने की बात कह कर अंदर चली गई। थोड़ी देर बाद रसोइया नगीना प्रसाद रसोई में पहुंचा तो दाल का रंग बदला हुआ देखा, उससे दुर्गंध भी आ रही थी। उसकी नजर रसोई में मौजूद छात्रा पर पड़ी तो वह जल्दी-जल्दी हाथ धोकर बाहर जाने लगी। रसोइया ने रोककर उसके हाथ सूंघे तो उसमें भी दाल जैसी दुर्गंध आ रही थी। रसोइया ने तुरंत मामले की जानकारी प्रधानाध्यापक भृगुनाथ प्रसाद को दी। सूचना मिलने पर विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। छात्रा की मां भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का गुस्सा भांपते हुए बनकटा पुलिस मां-बेटी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

 करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दाल का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दाल का नमूना लेकर जांच को भेजा जा रहा है। रंग और दुर्गंध से आशंका है कि कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। उधर, बनकटा एसओ देवेंद्र सिंह यादव का कहना था कि मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed