फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after beaten troen woman from roof

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर छत से फेंका

Mon, 29 Apr 2019 12:53 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
after beaten troen woman from roof
घायल महिला। - फोटो : amar ujala
देवरिया/खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में एक नवविवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटकर छत से फेंक दिया। विवाहिता को गंभीर हालत में गांववालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। विवाहिता की बहन को भी मारने-पीटने का आरोप है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

बड़हलगंज थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर, सिधुवापार निवासी रमाशंकर प्रसाद की पुत्री मुस्कान की शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी विधिचंद के लड़के दीपक से हुई। मायके वालों का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुरालियों ने दहेज में बुलेट, सोने की चेन, अंगूठी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। इसी विवाद में शनिवार की देर रात पति सहित अन्य चार लोगों ने मिलकर मुस्कान को मारा-पीटा और जबरन छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर जगी विवाहिता की छोटी बहन निशा को भी मारापीटा गया। गांववालों के सहयोग से विवाहिता को जिला अस्पताल भेजवाया गया। उसके दोनों पैरों और कमर में फ्रैक्चर हुआ है। निशा की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता का दो माह का एक लड़का भी है। मां मीना देवी ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति दीपक, ससुर विधिचंद, देवर सूरज और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed