फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   action on without registration schools

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई

Tue, 08 May 2018 10:58 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 08 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
action on without registration schools
बिना मान्यता वाले स्कूल को सील करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बघौचघाट। 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को पथरदेवा क्षेत्र के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई की। बंजरिया न्याय पंचायत में कई स्कूलों पर बीईओ ने छापा मारकर अवैध ढंग से संचालन पर उन्हें सील किया। कई को नोटिस भी दिया। इस कार्रवाई से अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
अमर उजाला ने सात मई के अंक में पथरदेवा में चल रहे 50 बिना मान्यता वाले स्कूल... शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। बीएसए ने इसे गंभीरता से लिया और पथरदेवा के खंड शिक्षा अधिकारी डीएन चंद को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मंगलवार की सुबह तरकुलवा पुलिस को साथ लेकर बीईओ ने बंजरिया न्याय पंचायत के कई स्कूलों की जांच की। इसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर बंजरिया को मान्यता के अभाव में सील कर दिया गया। वहां के बच्चों को सरकारी स्कूल में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। हरपुर चौराहे पर हरिजन प्राइमरी पाठशाला स्कूल की कक्षा पांच तक मान्यता थी, जबकि संचालन आठवीं तक था। टीम ने कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं को बंद कराया। बंजरिया के मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल का रातोंरात नाम मिटा के बंद कर दिया गया था। दूसरे स्कूल का रजिस्ट्रेशन लेकर उसी नाम से चलाया जा रहा था। यहां पहुंची टीम को मौके पर कोई नहीं मिला। बीईओ ने पुन: स्कूल पर आने और जांच की बात कही। इसी तरह जगदीश सिंह प्राथमिक विद्यालय को बंद कराया गया। उसी प्रांगण में जूनियर हाईस्कूल चल रहा था, जिसकी मान्यता थी। एसआरएन आंबेडकर पब्लिक स्कूल के पास प्राइमरी की मान्यता थी, मगर कक्षाएं जूनियर तक चल रही थीं। बीईओ ने कहा कि पथरदेवा में जब तक बिना मान्यता वाले स्कूल बंद नहीं होते हैं तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

चार विद्यालयों के कागजात जब्त किए, कई फर्जी पाए गए       
भाटपाररानी। बनकटा बीईओ के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को 11 विद्यालयों पर छापा मारा। टीम ने मौके पर चार विद्यालयों के कागजात जब्त किए। कई अन्य के बोर्ड व कागजात आदि फर्जी मिले। उन्हें नोटिस दी दिया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने इंडियन फ्यूचर एकेडमी सिरसिया बाबू, प्रभा पब्लिक स्कूल भवानी छापर, शिवबालक सिंह हाईस्कूल सिरिसिया पवार, संस्कार शिक्षा निकेतन सिरसिया पवार के सारे अभिलेख जब्त कर लिए। इंडो जर्मन पब्लिक स्कूल सिरिसिया पवार, महात्मा गांधी एकेडमी हाटा, भटवलिया, वाईएम एकेडमी हाटा, भटवलिया के कागजात फर्जी पाए गए। केडी पब्लिक स्कूल इंगूरी सराय, तनवीर एकेडमी भवानी छापर में ताला बंद मिला। जांच में टीम को जीएस पब्लिक स्कूल अहिरौली बघेल व बुद्ध पब्लिक स्कूल बंगरूआ के कागजात सही पाए गए।  बीईओ पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि 11 प्राइवेट विद्यालयों पर छापेमारी की गई। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed