{"_id":"583db71b4f1c1b051cde6148","slug":"accidental-death-of-mother-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मां की मौत, बेटा जख्मी
देवरिया
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मां की मौत हो गई। गंभीर हालत में बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा रोहुआ विशुनपुर के पास हुआ। वहीं दो अन्य हादसे में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह बरहज, बढ़या हरदो गांव निवासी लाली देवी अपने बेटे श्रीनिवास मिश्र के साथ बाइक से देवरिया आ रही थी।
भलुअनी इलाके के रोहुआ विशुनपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में लाली देवी की मौत हो गई। जबकि श्रीनिवास गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी बेचन और विनोद सुबह दुकान से बाल कटवाकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
गांव के पास रुद्रपुर, जमुनहीं गांव निवासी धर्मदेव और किशन की बाइक से टकरा गए। हादसे में चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बेचन और किशन को रेफर कर दिया गया। जबकि गौरीबाजार थानाक्षेत्र के डवरभीष्वा गांव निवासी धनंजय कक्षा आठ का छात्र है।
विज्ञापन
सुबह पैदल घर से स्कूल जा रहा था। गांव के बाहर बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। हादसे में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। गौरीबाजार पीएचसी के बाद धनंजय को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।