फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AC coach beaten by the police stealing purse

एसी कोच में पर्स चुरा रहे सिपाही को लोगों ने पीटा

Tue, 05 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 05 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
AC coach beaten by the police stealing purse
चोरी के मामले में थाने मे बैठाया गया आरोपी सिपाही।
देवरिया की ओर जा रही ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेेस के एसी थ्री कोच में सोमवार रात व्यवसायी की पत्नी का पर्स चुराने वाले सिपाही को लोगों ने खलीलाबाद स्टेशन पर पीटा। इस बीच वहां पहुंची स्कार्ट को लोगों ने आरोपी सिपाही को सौंप दिया। मंगलवार को पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर जीआरपी देवरिया ने सिपाही के खिलाफ चोरी की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। वहीं मेडिकल रिपोर्ट के आधार सिपाही को थाने से ही जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन


कानपुर के जनरलगंज निवासी सूत कारोबारी सुधीर कनौडिया सोमवार रात पत्नी कमलावती के ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से अपनी ससुराल देवरिया जा रहे थे। एसी थ्री कोच की बी-1 बोगी की सीट संख्या 57,59 में उनका आरक्षण था। सोमवार रात करीब दो बजे ट्रेन खलीलाबाद पहुंची। इस बीच पत्नी की नींद खुली और उनका पर्स गायब मिला। तभी उन्होंने देखा कि एक सिपाही दूसरी ओर खिड़की के पर्दे हटा रहा है। यह देख उस बर्थ पर लेटी महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद कोच के यात्री जुट गए और सिपाही को पीटने लगे। कुछ लोगों ने सिपाही का बैग चेक किया तो इसमें व्यवसायी की पत्नी का गायब पर्स मिला।
विज्ञापन


इससे लोग आक्रोशित हो उठे। इसी बीच वहां पहुंची ट्रेन की स्कार्ट से केस दर्ज करने की बात कहने लगे। इस पर स्कार्ट ने सिपाही को हिरासत में ले लिया और देवरिया जीआरपी को मामला सौंप दिया। इस संबंध में देवरिया जीआरपी के एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि कानपुर निवासी व्यवसायी सुधीर कनौडिया ने तहरीर दी है। इस आधार पर बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने में तैनात सिपाही  मदन निषाद के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी मूलत:कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के इंद्रसेनवा गांव का निवासी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूूछताछ में सिपाही ने बताया कि चंगेरवा महोत्सव में उसकी ड्यूटी लगी थी । ड्यूटी के बाद वह घर जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था। उसे ब्रेन ट्यूमर है, इस कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। एसओ ने बताया कि इस आधार पर आरोपी सिपाही को थाने से ही जमानत दे दी गई। घटना खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की है। ऐसे में मुकदमे की विवेचना जीआरपी खलीलाबाद को सौंपी जा रही है। वहीं जीआरपी चौकी प्रभारी खलीलाबाद आर के पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पत्रावली आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed