{"_id":"5bdf297fbdec22694623d9fd","slug":"a-youth-died-by-current0","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत
deoria
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिंटू फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सुरौली गांव निवासी युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। सुबह दौड़ते समय वह मैदान पर गश खाकर गिरा और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी गिरिजा का पुत्र सिंटू (22) गोरखपुर से इसी साल पॉलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी चौराहे के पास किराए के कमरे में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार की सुबह वह साथियों के साथ मैदान में दौड़ लगाने गया था। दौड़ते समय अचानक मुंह के बल गिर पड़ा। साथियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिंटू के पिता गिरिजा मजदूरी करते हैं। जबकि, बड़ा भाई धर्मेंद्र मुंबई में रहकर रोजगार करता है। मौत की खबर सुनने के बाद मां रमावती देवी, पिता सहित परिवार व गांव के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।