{"_id":"5b9e918c867a557f58788f37","slug":"a-woman-died-in-accident111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के निधन पर मायके आ रही बहन की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के निधन पर मायके आ रही बहन की हादसे में मौत
deoria
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
देवरिया। भाई के निधन की सूचना पर मायके आ रही महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सदर कोतवाली के सोंदा के पास कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा रविवार की सुबह शहर से सटे सोंदा गांव के पास हुआ। घायल चालक और मृत महिला के बेटे का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। सूचना मिलने पर महिला के मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी ज्ञांती देवी (51) पत्नी किशोरी प्रसाद सिंह का मायका जिले के लार थानाक्षेत्र के बरडीहा गांव में है। शनिवार की रात उनके भाई चित्रसेन सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद वह बेटे मोनू (17) और कार चालक फैजाबाद निवासी तुषार (22) पुत्र शिव श्रीवास्तव के साथ मायके जा रही थीं। रविवार की भोर में कार अभी सोंदा गांव के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। बेकाबू हुई कार सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। चालक तुुषार और मोनू को मामूली चोट लगी लेकिन पीछे वाली सीट पर बैठी ज्ञांती सिंह की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने ज्ञांती सिंह को मृत घोषित कर दिया। उधर, कार की टक्कर से ट्रक का पहिया फट गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। ज्ञांती की मौत की खबर जब मायके बरडीहा और ससुराल रजवापुर पहुंची तो दोनों जगह कोहराम मच गया। अभी सभी लोग चित्रसेन सिंह की मौत पर आंसू बहा ही रहे थे कि बहन भी दुनिया छोड़कर चली गई। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि सोंदा गांव के पास कार चालक ने अनियंत्रित होकर ट्रक में टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।