फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a truck full of animals caught

मेहरौना में पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक

Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
a truck full of animals caught
ट्रक से बरामद किए गए पशु। - फोटो : amar ujala
लार। पुलिस ने मेहरौना चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक से 16 बैल बरामद हुए हैं। एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। उसके पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

मईल एसओ रवींद्र कुमार रवि हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। भागलपुर चौराहे पर एक ट्रक को मईल पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इतने में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस पीछा करने लगी। पीछा करते हुए एसओ रवींद्र रवि ने ट्रक के भागने की सूचना लार पुलिस को दी। तत्काल लार एसओ विजय सिंह गौर ने रामजानकी मार्ग पर हरखौली गांव के समीप घेराबंदी कर दी। चालक ने ट्रक रोकने के बजाए तेज रफ्तार में पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश भी की। मेहरौना चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोकने के लिए चार पहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख तस्कर ट्रक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक से 16 बैलों को बरामद किया। पूछताछ में तस्कर की पहचान जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के सुल्तानपुर घुघरी निवासी उमेश कुमार रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि पकड़े गए तस्कर पर हत्या के प्रयास और गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed