फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a shopkeeper looted

बदमाशों ने दुकानदार को लूटा 

Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper looted
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
सलेमपुर। दुकान से घर जा रहे एक दुकानदार की बाइक समेत कीमती समान बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा के बल पर लूट लिया। घनी आबादी के बीच हुई लूट की वारदात से मोहल्ले के लोग सहम गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने के बजाय दुकानदार को हिरासत में लेकर दो घंटे तक पूछताछ की। वहीं, लूटी गई बाइक भटनी इलाके में लावारिश हालत में मिली है।
विज्ञापन


नगर के भरौली वार्ड निवासी अजय कुमार गुप्ता तहसील गेट के समाने मोबाइल की दुकान चलाता है। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर के लिए चला। अभी वह रात करीब 9:30 बजे अपने मोहल्ले में पहुंचा था कि मोड़ पर खड़े एक बाइक पर सवार दो युवक उसे रोके। बाइक रुकते ही एक बदमाश उसके कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक और बैग में रखा एक लैपटॉप, तीन मोबाइल ले लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। कपड़े से चेहरा बांधने के कारण दुकानदार बदमाशों की पहचान नहीं कर सका है। 
विज्ञापन


लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर डीपी सिंह पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस दुकानदार को लेकर मझौलीराज चौकी पर चली गई। वहां सीओ आरएस चौहान ने दो घंटे तक दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस ने भटनी थाना क्षेत्र से लावारिश हालत में पड़ी दुकानदार की बाइक को बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।


पुलिस ने दुकानदार को किया टॉर्चर
सलेमपुर। जहां लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहां से काफी करीब जेल में बंद एक बदमाश का घर है। लूट के बाद पहुंची पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हल्का बल का प्रयोग भी किया। पुलिस को शक था कि बदमाश के गुर्गे तो घटना को अंजाम नहीं दिए? 
सूत्रों की माने तो नियोजित तरीके से दुकानदार के साथ बदमाशों ने लूट की है। लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed